रांची – झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसम्बर से शुरू हो रहा है.यह 21 दिसंबर तक चलेगा. इस बैठक को लेकर सत्ता पक्ष यानी यूपीए के विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई.वहीं भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक के अध्यक्ष करते हुए बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की.
बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के अलावा संगठन महा मंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल हुए.नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी भी इस बैठक में मौजूद रहे.बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सदन में कई ऐसे विषय विपक्ष उठेगा जो ज्वलंत हैं.कांग्रेसी सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपए की बरामदगी का मामला काफी गंभीर है.इसके अलावा राज्य में अपराध की स्थिति बेकाबू है.इसे भी सदन में उठाया जाएगा.रोजगार का विषय हो या फिर महिला सुरक्षा का यह भी मुद्दा है. सरकार को गर्ने का पूरा प्रयास किया जाएगा कई ऐसे विषय हैं जिन पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा.अगर सरकार जवाब देती है तो फिर साजन की कार्यवाही सही तरीके से चलेगी.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













