रांची- झारखंड में लोकसभा का चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.लोकसभा चुनाव में ज्यादा ज्यादा समय नहीं रह गया है.इसलिए यह मंथन भी चल रहा है कि रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी कौन उपयुक्त हो सकते हैं.भाजपा खेमे से यही बात आती है कि वर्तमान सांसद संजय सेठ हैं, क्या वही इस बार प्रत्याशी रहेंगे.भाजपा में कुछ भी संभव है.वैसे संजय सेठ अपनी सक्रियता बनाए रखते हैं.
पार्टी के एक ग्रुप से उनका बेहतर संबंध रहा है लेकिन पार्टी के अंदर ही यह भी चर्चा है कि संजय सेठ के अलावे भी कई चेहरे हैं जो इस लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी हो सकते हैं.वैसे पार्टी में यह परंपरा रही है कि चुनाव समिति 3 नाम को केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजती है.उसके बाद किसी एक पर मोहर लगती है.इधर पार्टी के द्वारा सर्वे भी कराया गया है और आगे भी कराया जाएगा.रांची लोकसभा की सीट फिलहाल भाजपा के पास है. 2019 में पुराने नेता रह चुके रामटहल चौधरी का टिकट काटकर संजय सेठ को टिकट दिया गया था.इस निर्णय में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी भूमिका थी. उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन हो गया था. पार्टी सूत्रों के अनुसार रांची लोकसभा सीट का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है मोटे तौर पर इस लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोभाव कुछ और कहता है बहुत सारे कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कोई और मजबूत चेहरा पार्टी के समक्ष आ सकता है. कई लोगों के नाम चल रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि विधायक क सिंह को भी यहां का प्रत्याशी बनाया जा सकता है. इसके अलावा तेजी से नाम प्रदीप वर्मा का भी उभरा है जो पार्टी में प्रदेश महामंत्री हैं.प्रदीप वर्मा कार्यकर्ताओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं.उनकी पृष्ठभूमि भी बहुत अच्छी रही है.पार्टी के प्रति उनका समर्पण लोगों ने देखा है.
केंद्रीय नेताओं में भी उनकी अच्छी पहचान रही है.इसलिए प्रदीप वर्मा भी एक मजबूत चेहरा इस बार हैं.राजनीतिक विशेषज्ञ कहते हैं कि भाजपा कब कड़ा़ निर्णय ले लेगी.यह तुरंत पता नहीं चलता है लेकिन पार्टी किसी भी तरह का रिस्क इस बार नहीं लेना चाहेगी.पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाकर रखने वाले को इस बार प्रत्याशी बनाया जा सकता है.यह भी कहा जा रहा है कि प्रदीप वर्मा को संघ भी पसंद करता है.इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में रांची क्षेत्र से संभावित प्रत्याशियों में से प्रदीप वर्मा के नाम की चर्चा बहुत तेज है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.





