रांची- एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है.यानी लोग तीसरी बार उन्हें प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं.इसलिए भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में अभियान चल रहा है.अलग-अलग तरह के कार्यक्रम चलाए गए हैं.इनमें से एक कार्यक्रम है दीवार लेखन का.दीवार लेखन के तहत स्लोगन लिखा जा रहा है ‘ एक बार फिर से मोदी सरकार’.पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में दीवारों पर यह लिखना है.पार्टी का मानना है कि यह एक बड़ा अभियान है जिससे लोगों में एक अच्छा संदेश जाएगा.उनके मानस पटल पर स्लोगन असर करेगा.
झारखंड बीजेपी के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि दीवारों पर लिखी कोई चीज या फिर पोस्टर में लिखा कोई संदेश मनुष्य के दिलों दिमाग पर लंबे समय तक रहते हैं.इसलिए पार्टी का यह अभियान बहुत ही कारगर है.ऐसे अभियान चुनाव के पहले चलाए जाते हैं.इस बार का स्लोगन है ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’.यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगने की अपील है.रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित प्रत्याशी प्रदीप वर्मा का कहना है कि पिछले 10 साल में केंद्र की मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है.आज आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना साकार होती दिख रही है.हमारी सरहद महफूज है.रक्षा क्षेत्र के अधिकांश उत्पाद अब भारत में बन रहे हैं.स्थिति ऐसी है कि कई देशों को यहां के उत्पादित रक्षा से जुड़े सामान निर्यात किया जा रहे हैं.
प्रदीप वर्मा ने आगे कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ के कॉन्सेप्ट ने भारत को बहुत लाभ पहुंचाया है.आज भारत तेजी से विकास कर रहा है.इसका एक सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विजन है.आज वह दिन चले गए जब किसी बड़े शहर, महानगर या अन्य महत्वपूर्ण शहरों में बम विस्फोट हुआ करते थे या फिर आतंकी घटनाएं हुआ करती थीं.आज हमारे देश के अंदर आंतरिक सुरक्षा का माहौल है.देशवासी यह मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश विकास भी कर रहा है और सुरक्षित भी है.प्रदीप वर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को सबसे अधिक परेशानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में इतनी प्रगति हो रही है कि कांग्रेस की ओर लोगों की नजर ही नहीं जा रही.धीरे-धीरे कांग्रेस देश से सिमटती जा रही है.दरअसल कांग्रेस ने आज तक देश में शासन अपने लिए और अपने लोगों की सुविधा के लिए किया.आज अगर शासन में ईमानदारी होती तो देश कहां से कहां चला गया होता है.यह तो शुक्र है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में देश की कमान संभाले और आज 10 वर्ष में जो काम हुआ है,वह ऐतिहासिक है.जो पिछले 60 साल में नहीं हुआ वह काम 10 साल में हुआ है.वैश्विक पटल पर आज बड़े-बड़े देश भारत से अंतरराष्ट्रीय विषयों पर बातचीत करते हैं.सुझाव लेते हैं यह इसका एक बड़ा उदाहरण है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











