रांची- झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को गृह विभाग से हटाकर मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया है. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद से विनय कुमार चौबे को हटा दिया गया है.उन्हें पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है.इधर मुख्यमंत्री के प्रभारी सचिव अरवा राजकमल को गृह सचिव का सचिव का प्रभार दिया गया है.
झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अरवा राजकमल कांग्रेस सचिव बनाए जाने पर सवाल खड़ा किया है उन्होंने कहा है कि 2008 बैच के आईएएस अधिकारी को 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी रिपोर्ट करेंगे.उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा है कि झारखंड अजायबघर बन गया है.यहां प्रशासनिक प्रोटोकॉल का भी पालन सरकार नहीं कर रही है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











