रांची – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को झारखंड को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं.लगभग 1200 करोड रुपए की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने जा रहे हैं.इसके तहत राज्य के 18 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.इस परियोजना के तहत झारखंड क्षेत्र में स्थित टाटानगर, गम्हरिया,चाईबासा,चक्रधरपुर,सिनी, डांगीपोसी, बड़ा जामदा,बालसिरिंग, बानो, गंगा घाट,मूरी,सिल्ली, टाटीसिलवे, लोहरदगा, नामकुम, गोविंदपुर रोड, रामगढ़ कैंट गोविंदपुर स्टेशन का पुनर्विकास होगा.
इसके अलावा रेलवे अंडर ब्रिज का भी निर्माण होगा खड़गपुर रेल डिवीजन के गालूडीह और रखा माइन्स के बीच एक सर्वे का भी निर्माण किया जाएगा. जसीडीह रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा.इसके लिए 500 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है.गांधीनगर और बनारस रेलवे स्टेशन की तरह जसीडीह रेलवे स्टेशन का भी विकास होगा.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











