रांची- टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ धोखाधड़ी की गई है. इस धोखाधड़ी के मद्देनजर महेंद्र सिंह धोनी ने कोर्ट में क्रिमिनल केस दायर किया है. जुडिशल मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडे की अदालत में आज इस पर सुनवाई हुई महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले अक्टूबर में कोर्ट में केस किया था.
अब जानिए क्या है रांची के राजकुमार टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का मामला. बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच क्रिकेट अकादमी खोलने को लेकर 2017 में एक एग्रीमेंट हुआ था. यह एग्रीमेंट आर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के साथ हुआ था इस कंपनी ने एग्रीमेंट की शर्तों को पूरा नहीं किया. इसलिए महेंद्र सिंह धोनी ने कंपनी के पदाधिकारी मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि इस एग्रीमेंट की वजह से महेंद्र सिंह धोनी को 17 करोड रुपए का नुकसान हुआ है. धोनी की ओर से आज गवाही पेश कराई गई. 20 जनवरी को इस पर आगे की कार्रवाई होगी.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.