रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा की गली को छोड़कर पार्टी के वरिष्ठ नेता झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा के प्लेटफार्म पर आ गए.तय कार्यक्रम के अनुसार रांची के धुर्वा स्थित शाखा मैदान में मिलन समारोह का आयोजन हुआ.भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए.असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा के अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, महामंत्री और सांसद प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू कार्यक्रम में मौजूद रहे.
चंपई सोरेन ने अपने संबोधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बहुत ज्यादा कुछ नहीं बोला.उन्होंने भाजपा की तारीफ की और कहा कि है यह बहुत बड़ी पार्टी है.जो देश के बारे में सोचती है.आदिवासी के विषय में सोचती है. चंपाई सोरेन काफी भावुक दिखे.उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी के साथ मिलकर वह काम करेंगे और झारखंड को विकास के रास्ते में मिल कर आगे बढ़ाएंगे.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि चंपाई सोरेन बहुत अच्छा काम कर रहे थे.उन्हें अपमानित कर मुख्यमंत्री पद से उतरा गया. सरमा ने कहा कि उनकी जासूसी पिछले 6 महीने से हो रही थी. चंपई सोरन ने संकल्प लिया कि सिर्फ कोल्हान ही नहीं पूरे प्रदेश में कमल फूल खिलेगा. उनके भाषण में एक आत्मविश्वास दिख रहा था .इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों को भी ग्रहण किया अपने संबोधन के अंत में उन्होंने जय श्री राम कहा.











