धनबाद- लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा लगी हुई है.इसको लेकर जगह-जगह बैठक हो रही है.क्लस्टर के स्तर पर बैठक का आयोजन हो रहा है.कोल्हान क्लस्टर के बाद धनबाद क्षेत्र की बैठक आयोजित हुई.धनबाद स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई.
इस बैठक को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी जो भी प्रत्याशी देगी, हमें उसे जितना है.भाजपा का जो लक्ष्य है, उसे पूरा करना है.370 से अधिक सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा.उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कामकाज को लेकर हम जनता के पास जाएंगे और उनसे आशीर्वाद मांगेंगे. इस बैठक में धनबाद लोकसभा के सांसद पीएम सिंह के अलावा बोकारो विधानसभा के विधायक बिरंची नारायण के अतिरिक्त पार्टी के अन्य पदाधिकारी और समिति के सदस्य शामिल हुए. इधर धनबाद लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है. तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.अगर पी एन सिंह को बदला जाता है तो ऐसी स्थिति में विधायक राज सिन्हा,झरिया की पूर्व भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के नाम की चर्चा है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











