रांची – रांची के जगन्नाथपुर थाना के सामने विधानसभा मैदान में इस बार दुर्गा पूजा का भव्य पंडाल बन रहा है. अयोध्या के श्री राम मंदिर के प्रतिरूप को यहां पर उतर जा रहा है.कई दिनों से यहां पर काम चल रहा है.लेकिन अचानक शुक्रवार को जगन्नाथपुर पुलिस आकर काम रुकवा देती है.उसको लेकर दुर्गा पूजा आयोजन समिति के लोग भड़क जाते हैं.यह मामला गर्मा गया है.
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पुलिस के इस व्यवहार पर घोर आपत्ति जताई है.भव्य दुर्गा पर पूजा पंडाल बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा था इसी बीच पुलिस के द्वारा इस रोकने का प्रयास किया गया है.भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि विधानसभा मैदान में दुर्गा पूजा करने में प्रशासन को क्या आपत्ति है.उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा रांची में नहीं तो क्या पाकिस्तान में मनाई जाएगी.भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है.निश्चित रूप से प्रशासन किसी ऐसे तत्व के प्रभाव में आ गया है जो यह सब देखना नहीं चाहता है.मालूम हो कि पुराने विधानसभा परिषद से सटे मैदान में पहली बार भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है.इसको लेकर मामला और भी आगे गरमा सकता है.












