दुमका- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुमका हवाई अड्डा पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया.उन्होंने कहा कि संथाल परगना में घुसपैठ एक बड़ी समस्या है और यहां की राज्य सरकार खास तौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा उसे संरक्षण दे रहा है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आदिवासी बहन बेटियों की जान भी खतरे में है.
बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा उन्हें प्रलोभन देकर फसाया जा रहा है और उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि घुसपैठिए सामाजिक पहचान को मिटाने में लगे हुए हैं .इसे समझने की जरूरत है.उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण में किस प्रकार से धोखाधड़ी की जा रही है.इसका उदाहरण कर्नाटक राज्य है.उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ओबीसी कोटे में मुसलमान को आरक्षण दे दिया गया है.प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जब तक वह है तब तक आदिवासी दलित या पिछड़ों का आरक्षण को कोई काम नहीं कर सकता है.इसके अलावा उन्होंने झारखंड में भ्रष्टाचार की चर्चा भी की उन्होंने कहा कि झारखंड समेत पूरे देश में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान 4 जून के बाद शुरू होगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्तमान लोकसभा चुनाव के आलोक में यह अंतिम चुनावी सभा थी जिसके माध्यम से राजमहल, गोड्डा और दुमका लोकसभा सीट के मतदाताओं को उन्होंने संबोधित करते हुए भाजपा को जीतने का आग्रह किया.उन्होंने यह भी कहा कि अपने- अपने क्षेत्र के मंदिरों में जाकर वे मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए भगवान से आशीर्वाद मोदी के लिए आशीर्वाद मांगे.इस चुनावी सभा में भाजपा के कई विधायक के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.












