नई दिल्ली -दक्षिण भारत के एक प्रमुख राज्य तमिलनाडु में भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की है.यहां के एक प्रमुख क्षेत्रीय दल एआईएडीएमके में बड़ी सेंधमारी की है.इसके बड़े नेताओं को, भाजपा में शामिल कर लिया है.लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तमिलनाडु में भाजपा को एक बड़ी ताकत मिली है.तमिलनाडु में भाजपा एआईएडीएमके साथ चुनावी राजनीति करती आई है.
राज्य में सरकार भी बनी है लेकिन आज यह स्थिति है कि एआईएडीएमके के 15 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद ने भाजपा का दामन थाम लिया है.कई वरिष्ठ नेता नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता हासिल की इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद थे.तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई के नेतृत्व में पार्टी अच्छा काम कर रही है.जनाधार बढ़ रहा है.यह इसका एक उदाहरण है.
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास दिख रहा है.देश की जनता एक बार फिर उन्हें या तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और इसके लिए मन बना लिया है.झारखंड बीजेपी के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विकास के इतने कम हुए हैं कि अब तक का यह रिकॉर्ड है और ऐतिहासिक भी.जिस कांग्रेस ने सिर्फ जोड़-तोड़ की राजनीति पर देश के विकास को उलझा कर रखा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास को निष्पक्ष और सार्वभौमिक तरीके से पूरे देश तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया है.इसका ही यह परिणाम है कि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम भारत के बीच प्रधानमंत्री मोदी का जलवा बरकरार है.दूसरे राजनीतिक दलों ने अलग-अलग तरीके से राजनीति की है.कोई तुष्टिकरण के सहारे शासन करने का काम किया तो कोई क्षेत्रवाद और परिवारवाद का बीज बोकर अपनी राजनीतिक विरासत और प्रभाव बनाने का प्रयास किया.लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है.विश्व में इसकी पहचान मजबूत हुई है.कोई भी महाशक्ति भारत से अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सलाम मशविरा कर रहा है.आज भारत एक मजबूत शक्ति के रूप में हर फ्रंट पर देखा जा रहा है.यही कारण है कि दूसरे दल के प्रमुख नेता भी भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं .उन्होंने कहा कि झारखंड में भी बड़ी संख्या में दूसरे दलों से प्रमुख नेता भाजपा में शामिल होंगे.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













