रांची- लोकतंत्र का महापर्व यानी चुनाव चल रहा है.झारखंड में पहले चरण में चार लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. पलामू, लोहरदगा,सिंहभूम और खूंटी लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हो गया है.उग्रवाद प्रभावित इन सभी चारों सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर लिया गया है.कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.
चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की बेहतर व्यवस्था से झारखंड में पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया.मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार आरंभिक आंकड़ों के अनुसार सिंहभूम में 66.1 1,खूंटी में 65.8 2,लोहरदगा में 62.6 और पलामू सीट पर 59.99% मतदान हुआ है.यह आंकड़ा औपबंधिक है.इसमें इजाफा होने की पूरी संभावना है.कल तक पूर्ण आंकड़े आ जाएंगे. के रवि कुमार ने कहा कि आज 8 केस दर्ज किए गए हैं इनमें से इच्छा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के हैं दो छोटे छोटे झगड़े का है.
हम आपको बता दें कि खूंटी लोकसभा सीट पर महिलाओं ने जबरदस्त मतदान किया घंटा लाइन में इंतजार कर अपनी बारी का इंतजार करती रही.महिलाओं में वोटिंग के प्रति विशेष उत्साह देखा गया जिन क्षेत्रों में पत्थलगड़ी का प्रभाव था और जहां 2019 में वोटिंग का प्रतिशत निराशाजनक था,उन जगहों पर इस बार लंबी-लंबी लाइन लगी रही.युवा मतदाताओं में भी उत्साह देखा गया.फर्स्ट टाइम वोटर्स के उत्साह का ठिकाना नहीं था.सरिता टुडू ने कहा कि वह पहली बार वोट कर काफी खुश है.उसने अच्छे जन प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट किया है.82 साल की सुगनू व्हील चेयर पर पहुंचकर मतदान करने आई थीं.
मतदान को लेकर पूरा उत्साह था कहीं से भी कोई डर या भाई नहीं दिखा जिन क्षेत्रों में कभी नक्सली उत्पादन किया करते थे .मतदान का बहिष्कार करने की अपील करते थे.उन सभी जगह पर लोकतंत्र का यह पर्व धूमधाम से मनाया गया.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











