रांची – झारखंड सरकार ने सभी मोबाइल कंपनियों को आदेश दिया है कि वह 21 और 22 सितंबर को 5.30 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद रखने का आदेश दिया है.झारखंड सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.सभी मोबाइल इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियां को यह आदेश दिया गया है झारखंड सरकार ने यह आदेश झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 21 और 22 सितंबर को होने वाली सामान्य स्नातक प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार रोकने के उद्देश्य दिया है मालूम हो कि झारखंड में कई प्रतियोगिकी परीक्षाओं में सदाचार की शिकायत मिली है पेपर लीक के मामले कई बार सामने आए हैं.
पूर्व में पेपर लीक के मामले की जांच भी विशेष जांच टीम कर रही है इस संबंध में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है इसलिए सरकार ने इतिहास के तौर पर इस तरह का निर्देश दिया है यह आदेश 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 तक के लिए लागू होगा.इस दौरान झारखंड में रहने वाले कोई भी व्यक्ति इंटरनेट का मोबाइल पर उपयोग नहीं कर सकेंगे.कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काम नहीं करेगा.व्हाट्सएप बंद रहेगा फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काम नहीं करेगा.













