रांची- झारखंड भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है.सदस्यों के आंकड़ों के हिसाब से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो जाहिर सी बात है कि झारखंड में भी वह बड़ी पार्टी होगी.इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है.झारखंड में भाजपा को मजबूत करने के लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगे रहते हैं.भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां 365 दिन अलग-अलग तरीके के कार्यक्रम चलते रहते हैं.चुनाव कभी भी हो पार्टी तैयार रहती है .इसलिए पार्टी का अभियान हमेशा चलता रहता है.अभी फिलहाल लोकसभा चुनाव के लिए तो तैयारी चल ही रही है.झारखंड में सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए बूथ स्तर पर काम हो रहे हैं.
झारखंड भाजपा के लिए पार्टी को सींचने का काम कई लोग करते हैं.बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष हैं.पूरी कोशिश कर रहे हैं कि किसी प्रकार से पार्टी का जनाधार मजबूत हो.इसके लिए वह अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं.सबसे पहले उन्होंने संकल्प यात्रा शुरू की जो सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई.इसके अलावा आदिवासी अधिकार मोटरसाइकिल रैली किया है.यह कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ है.आगे भी यह कार्यक्रम चलेगा.बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री रह चुके हैं इसलिए पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा व्यक्त किया है.
झारखंड में पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में कई लोग शामिल हैं.पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा कहते हैं कि झारखंड में सभी छोटे बड़े कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं.2024 का लक्ष्य निर्धारित कर पार्टी काम कर रही है.2024 में झारखंड से सभी लोकसभा सीटों को जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से देश की बागडोर सौंपनी है.प्रदीप वर्मा कहते हैं कि 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयारी कर रही है. प्रदीप वर्मा पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं.पार्टी के लिए विवेक भरोसेमंद सिपाही की तरह है. इसलिए भी भाजपा की केंद्रीय इकाई उनके ऊपर सबसे अधिक भरोसा करती है.प्रदीप वर्मा महामंत्री होने के साथ-साथ मुख्यालय प्रभारी भी हैं.
झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उन्हें महामंत्री पद का दायित्व दिया था जिसे वह बखूबी निभा रहे हैं.दीपक प्रकाश कहते हैं कि प्रदीप वर्मा एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता है. झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी डा प्रदीप वर्मा पर पूरा विश्वास करते हैं. आने वाले समय में प्रदीप वर्मा को पार्टी बड़ा दायित्व दे सकती है.पार्टी से सूत्रों के अनुसार चुनावी राजनीति में भी प्रदीप वर्मा को पार्टी उतार सकती है. अपने स्वभाव और कार्य शैली से पार्टी के कार्यकर्ता उनकी बहुत इज्जत करते हैं.













