रांची- झारखंड बीजेपी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा है कि जब से शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री यहां प्रवास करना शुरू किए हैं तब से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.हेमंत सोरेन बौखला गए हैं.मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं.
उन्होंने झारखंड सरकार की कैबिनेट सचिव वंदना दादेल द्वारा चुनाव आयोग को लिखे पत्र पर भी सवाल खड़ा किया और उन्होंने कहा कि यह सर्विस रूल का भी उल्लंघन है.झारखंड में अभी आचार संहिता लागू नहीं है.राजनीतिक विषयों पर टीका टिप्पणी पार्टी के लोग कर सकते हैं.पर अधिकारियों का इसमें शामिल होना बिल्कुल गलत है.लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार का मुकाबला मैदान में करना है चौड़ी छाती फुला कर करना है.











