रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है.राज भवन पहुंचकर उन्होंने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को इस्तीफा पत्र सौंपा.उल्लेखनीय की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह आशंका थी कि ईडी द्वारा पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.इसलिए उन्होंने पहले ही विधायक दल की बैठक बुला ली थी और एक सादे कागज पर सभी का हस्ताक्षर ले लिया था. मालूम हो कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक में ही लगभग तय हो गया था कि मुख्यमंत्री जो चाहेंगे वह निर्णय ले सकते हैं.इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया .क्योंकि कल्पना सोरेन के नाम पर परिवार में ही सहमति नहीं बन पा रही थी.कल्पना सोरेन की जेठानी और विधायक सीता सोरेन ने इस पर आपत्ति जताई थी.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अधिकारी आज लगभग 1.30 बजे उनके आवास पहुंचे थे.इसको लेकर सारी तैयारी कर ली गई थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगभग 6 घंटे तक पूछताछ हुई जैसा कि सूत्र बताते हैं कि उन्होंने कई सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दिए.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













