रांची- महीनों के इंतजार के बाद आखिर वह दिन आ गया जब पश्चिमी सिंहभूम से कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया.प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में गीता कोड़ा ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं. दोपहर लगभग 1.30 बजे गीता कोड़ा अपने पति झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं.
भाजपा मुख्यालय के दीनदयाल सभागार में गीता कोड़ा को पार्टी का पट्टा पहनाकर बीजेपी में शामिल किया.इस मौके पर गीता कोड़ा ने कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है.यह एक परिवार के लिए पार्टी बनी है.आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को साथ लेकर चल रहे हैं.पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा है.सभी उनके नेतृत्व का लोहा मान रहे हैं.उन्होंने कहा कि अब वह भाजपा के बैनर तले अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगी.जब उनसे यह पूछा गया कि मधुकोड़ा शामिल नहीं हुए तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब तो बाबूलाल मरांडी दे सकते हैं या फिर मधु कोड़ा. यह तय माना जा रहा है कि पश्चिम सिंहभूम लोकसभा सीट से गीता कोड़ा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगी. गीता कोड़ा आदिवासी समाज हो से ताल्लुक रखती हैं.इसकी संख्या कोल्हान क्षेत्र में काम है लेकिन यह समाज में सम्मानित समूह माना जाता है.राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि गीता कोड़ा के भाजपा में आने से कोल्हान में भाजपा की ताकत बढ़ेगी.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











