अयोध्या- सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे.22 जनवरी को यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है.इस दिन का इंतजार कई पीढ़ियों को रहा है लेकिन अब यह सच होने जा रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के मुख्य यजमान होंगे.भाजपा के लिए राम मंदिर का मुद्दा बहुत ही पुराना और महत्वपूर्ण रहा है.अब चूंकि नए मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है.इसलिए भाजपा इस मौके को जन सेवा से जोड़ना चाह रही है.
श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन करने के लिए पार्टी की ओर से भाजपा ने एक कमेटी बनाई है जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग आदि शामिल हैं.यह कमेटी लोगों को अयोध्या दर्शन करने में सहयोग देगी.अब आवासन, ट्रांसपोर्टेशन, भोजन स्वास्थ्य स्वच्छता और घर वापसी जैसे व्यवस्था को देखेगी. मोटे तौर पर प्रत्येक दिन एक लाख लोगों को अयोध्या का दर्शन कराया जाएगा 35 आस्था स्पेशल ट्रेन नियमित चलेगी.इसके अलावा कई ट्रेनों का कनेक्शन भी जोड़ा जाएगा ताकि देश के क्षेत्रों से अयोध्या दर्शन के लिए आ सकें.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













