• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड झारखंड सरकार

झारखंड की मुख्य सचिव का आदेश, केंद्र से मिले पैसे का उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजें

January 24, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची: पूंजी निवेश के लिए राज्यों को दी जानेवाली विशेष सहायता योजना के तहत झारखंड को मिली राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र केंद्र सरकार को ससमय देने का निर्देश मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सभी संबंधित विभागों के सचिवों को दिया है.उन्होंने कहा कि खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण ससमय देने से उस मद में बची राशि पर दावा मजबूत होगा. साथ ही वित्तीय अनुशासन के साथ ससमय योजना पूरी करने वाले राज्य के रूप में भी हमारी पहचान बनेगी.गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत राज्यों को 50 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाता है.मुख्य सचिव शुक्रवार को स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट (एसएएससीआई) को लेकर संबंधित विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा कर रही थीं.

समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव को बताया गया कि वित्तीय वर्ष, 2023-24 में झारखंड को केंद्र सरकार द्वारा 5255.14 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं, जिसमें से अभी तक 4580.62 करोड़ रुपये मिल चुके हैं.वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य द्वारा 4302 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र सरकार को समर्पित किया गया है, जिसके विरुद्ध 2763 करोड़ रुपये के प्रस्ताव की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दे दी है. वहीं प्रस्ताव के तहत 1233 करोड़ रुपये की राशि झारखंड को मिल भी चुकी है.

बताया गया कि इसके अतिरिक्त भी राज्य लगभग 1250 करोड़ रुपये का दावा एसएएससीआई के विभिन्न हिस्सों के लिए कर सकता है.

बताया गया कि अगर केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य हुआ, तो एसएएससीआई के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 4600 करोड़ रुपये की अधिप्राप्ति केंद्र सरकार से संभावित है. समीक्षा के दौरान बताया गया कि झारखंड में यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 162.94 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है. उसके प्रथम किश्त के रूप में राज्य को 81.47 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं.अब उद्योग विभाग को प्राप्त राशि का 75 प्रतिशत खर्च करने का उपयोगिता प्रमाण पत्र देना है, उसके बाद ही इस मद की शेष राशि केंद्र सरकार से मिलेगी.
नेतरहाट, तिलैया एवं तेनूघाट डैम सौंदर्यीकरण के लिए 214.94 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य ने समर्पित किया है. तिलैया डैम के लिए केंद्र सरकार ने 34.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है.

बताया गया कि डैमों के सौंदर्यीकरण योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुछ जानकारी तलब की गई है, उसके लिए पर्यटन विभाग को तत्संबंधी कार्रवाई के लिए कहा गया है.वहीं वर्किंग वुमेन हॉस्टल निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा राज्य को 163 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं.इसके तहत झारखंड में कुल 8 हॉस्टल का निर्माण होना है.भारत सरकार द्वारा दो हॉस्टल को लेकर कुछ जानकारी मांगी गयी है, जिसे उद्योग विभाग को उपलब्ध कराना है.

समीक्षा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि एसएनए स्पर्श के तहत राज्य सरकार केंद्र सरकार से 31 जनवरी 2025 तक 250 करोड़ रुपये का क्लेम कर सकती है. बताया गया कि अर्बन प्लानिंग रिफार्म के तहत भवन निर्माण नियम को युक्तिसंगत करने के लिए 30 करोड़ रुपये का दावा केंद्र सरकार से किया गया है.

समीक्षा बैठक में वित्त सचिव प्रशांत कुमार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव राहुल पुरवार, ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन, परिवहन सचिव कृपानंद झा, खान सचिव जितेंद्र सिंह, भवन निर्माण सचिव अरवा राजकमल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Related Posts

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा
अपराध

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

March 17, 2026
BJP का आरोप – झारखंड में आदिवासी अस्मिता खतरे में,और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में दोहरा चरित्र पेश कर रहे
झारखंड

BJP का आरोप – झारखंड में आदिवासी अस्मिता खतरे में,और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम में दोहरा चरित्र पेश कर रहे

March 10, 2026
CM हेमंत सोरेन राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले,विदेश यात्रा के बारे में जानकारी दी
झारखंड

CM हेमंत सोरेन राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले,विदेश यात्रा के बारे में जानकारी दी

March 9, 2026
DGP तदाशा मिश्रा ने विधि व्यवस्था की समीक्षा की, दिया आवश्यक निर्देश
अपराध

DGP तदाशा मिश्रा ने विधि व्यवस्था की समीक्षा की, दिया आवश्यक निर्देश

March 1, 2026
सारंडा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सहायक कमांडेंट घायल, एयरलिफ्ट
अपराध

सारंडा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सहायक कमांडेंट घायल, एयरलिफ्ट

March 1, 2026
युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की, जानिए क्या है मामला
खेल

युवा शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की, जानिए क्या है मामला

February 28, 2026
Load More

Recent News

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

by postnext
March 23, 2026

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

by postnext
March 22, 2026

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

by postnext
March 20, 2026

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

by postnext
March 20, 2026

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

by postnext
March 17, 2026

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

by postnext
March 13, 2026

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

by postnext
March 13, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

JMM विधायक कल्पना सोरेन ब्रिक्स CCI WE समिट में अवॉर्ड से सम्मानित

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.