रांची – 2004 से 2014 तक के केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी.इस सरकार में अर्थव्यवस्था किस प्रकार की थी इसके बारे में श्वेत पत्र मिलाया गया .श्वेत पत्र में यह भी दर्शाया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जब दिल्ली की कुर्सी मिली उसके बाद से अभी तक के लगभग पौने दस साल में कितने काम हुए हैं.यानी श्वेत पत्र के बहाने भाजपा ने विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस पर हमला शुरू कर दिया है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका राजनीतिक लाभ मिल सके.
यह बिल्कुल सही बात है कि केंद्र की मोदी सरकार में स्थिति पहले की तुलना में अच्छी रही आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में जानी जाती है 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था के कई आयाम निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे थे उसे समय भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व पटेल पर दसवें स्थान पर थी जो भाजपा ने सभी प्रदेशों को भी श्वेत पत्र के माध्यम से जनता को बताने का काम शुरू कर दिया है झारखंड प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए तमाम अच्छे कामों की गिनती गिनाई.यह भी बताया गया कि किस प्रकार से मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार की स्थिति थी.बैंक का एनपीए बढ़ गया था.आधारभूत संरचना के निर्माण की गति धीमी थी.हर क्षेत्र में विकास हुआ है.स्वास्थ्य शिक्षा परिवहन सूचना प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष विज्ञान जैसे क्षेत्र में भारत ने बहुत तरक्की की है.लेकिन आर्थिक मोर्चे पर केंद्र की मोदी सरकार ने अच्छा काम किया है.कोरोना कल में या उसके बाद कई देशों की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई थी लेकिन भारत में यहां की व्यवस्था अर्थव्यवस्था मजबूत रही.प्रदीप वर्मा ने यह भी कहा कि देश की जनता को जानने का यह हक है कि मोदी शासन में क्या हुआ और इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन की सरकार में क्या काम हुआ है.सभी आकड़ें स्पष्ट हैं.देश की समझदार जनता सब कुछ समझ रही है.इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका भी मौजूद थे.इसके अतिरिक्त प्रवक्ता विनेश कुमार और मीडिया साहब प्रभारी अशोक बड़ाइक भी मौजूद रहे.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.













