• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

विकसित भारत के लिए यह केंद्रीय बजट है, झारखंड को भी बहुत कुछ मिला: राजीव प्रताप रूढ़ी

February 8, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

रांची : बजट पर एक और भाजपा नेता ने खासियत बताई।भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्रीय बजट को आत्म निर्भर एवं विकसित भारत को सशक्त आधार प्रदान करने वाला बजट ब

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में झारखण्ड को कर हस्तांतरण व अनुदान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।2026-27 में कर हस्तांतरण ₹51,236 करोड़, 2014-26 में कुल ₹3.14 लाख करोड़,2020-21 से जनवरी 2026 तक झारखण्ड को ₹11,567 करोड़ की विशेष पूंजीगत सहायता,रेलवे, सड़क, हवाई सेवा और औद्योगिक परियोजनाओं में रिकॉर्ड निवेश,100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण वाला राज्य बना झारखण्ड।

उन्होंने आगे कहा कि रांची-पटना, रांची-वाराणसी सहित 7 वंदे भारत ट्रेनें संचालित,देवघर एम्स, नए मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय और जनजातीय योजनाओं को गति,धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा सशक्त बनाने की दिशा में पहल हुई है।

केंद्रीय बजट 2026-27 पर रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के लक्ष्य को सशक्त आधार प्रदान करने वाला यह बजट निर्णय, सुधार और जन-कल्याण की स्पष्ट सोच के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करने के साथ-साथ राज्यों, विशेषकर झारखण्ड, को विकास की मुख्यधारा में तेज़ी से आगे ले जाने वाला है।

सांसद रूढ़ी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में झारखण्ड को ₹51,236 करोड़ का कर हस्तांतरण प्रस्तावित है, जबकि 2014 से अब तक राज्य को ₹3.14 लाख करोड़ से अधिक का कर हस्तांतरण मिल चुका है। इसके अतिरिक्त अनुदानों के रूप में 2014-26 के दौरान ₹1.04 लाख करोड़ प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की सहकारी संघवाद की नीति का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने विशेष पूंजीगत सहायता योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि 50 वर्षों की ब्याज-मुक्त ऋण सहायता के तहत झारखण्ड को 2020-21 से जनवरी 2026 तक कुल ₹11,567 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है, जिससे राज्य में सड़क, सिंचाई, शहरी अवसंरचना और औद्योगिक परियोजनाओं को गति मिली है।

रेलवे क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक सुधारों का उल्लेख करते हुए सांसद रूडी ने कहा कि झारखण्ड आज 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण वाला राज्य बन चुका है। रेलवे बजट आवंटन 2009-14 के औसत ₹457 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹7,302 करोड़ हो गया है। राज्य में 57 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है और 7 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है।

सांसद रूडी ने कहा कि देवघर और जमशेदपुर में नए हवाई अड्डों की शुरुआत, वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 3,600 किमी से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण और ₹30,000 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाएँ झारखण्ड की आर्थिक तस्वीर बदल रही हैं।

उन्होंने जनजातीय कल्याण पर जोर देते हुए कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, पीएम-जनमन योजना और बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं के माध्यम से आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

अंत में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बजट 2026-27 झारखण्ड को केवल संसाधन ही नहीं, बल्कि अवसर, सम्मान और दीर्घकालिक विकास की दिशा देता है, और राज्य को विकसित भारत की यात्रा का सशक्त भागीदार बनाता है।

 

प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक जेपी शर्मा,सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।

Related Posts

ब्लैक स्कॉर्पियो ने आतंक मचाया, पुलिस को कुचलने की कोशिश
अपराध

ब्लैक स्कॉर्पियो ने आतंक मचाया, पुलिस को कुचलने की कोशिश

February 10, 2026
सैकड़ों नाबालिग लड़कियों को किसने बनाया गर्भवती, सरकार भी सकते में, जानिए पूरा मामला
अपराध

सैकड़ों नाबालिग लड़कियों को किसने बनाया गर्भवती, सरकार भी सकते में, जानिए पूरा मामला

February 10, 2026
सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से जानिए
अपराध

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से जानिए

February 7, 2026
भारत की वैभव जीत, U -19 WORLD CUP Champio,PM मोदी ने दी बधाई
खेल

भारत की वैभव जीत, U -19 WORLD CUP Champio,PM मोदी ने दी बधाई

February 6, 2026
झारखंड में 10 हज़ार करोड़ के गबन की जांच जरूरी, किसने कहा
झारखंड

झारखंड में 10 हज़ार करोड़ के गबन की जांच जरूरी, किसने कहा

February 6, 2026
होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
Load More

Recent News

ब्लैक स्कॉर्पियो ने आतंक मचाया, पुलिस को कुचलने की कोशिश

ब्लैक स्कॉर्पियो ने आतंक मचाया, पुलिस को कुचलने की कोशिश

by postnext
February 10, 2026

विकसित भारत के लिए यह केंद्रीय बजट है, झारखंड को भी बहुत कुछ मिला: राजीव प्रताप रूढ़ी

विकसित भारत के लिए यह केंद्रीय बजट है, झारखंड को भी बहुत कुछ मिला: राजीव प्रताप रूढ़ी

by postnext
February 8, 2026

झारखंड में 10 हज़ार करोड़ के गबन की जांच जरूरी, किसने कहा

झारखंड में 10 हज़ार करोड़ के गबन की जांच जरूरी, किसने कहा

by postnext
February 6, 2026

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

by postnext
February 4, 2026

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

by postnext
February 3, 2026

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

by postnext
February 2, 2026

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

by postnext
February 1, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

ब्लैक स्कॉर्पियो ने आतंक मचाया, पुलिस को कुचलने की कोशिश

विकसित भारत के लिए यह केंद्रीय बजट है, झारखंड को भी बहुत कुछ मिला: राजीव प्रताप रूढ़ी

झारखंड में 10 हज़ार करोड़ के गबन की जांच जरूरी, किसने कहा

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.