गिरिडीह:यह बड़ी और महत्वपूर्ण ख़बर है। हेमंत सरकार के दो मंत्रियों को धमकी मिली है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट से झारखंड में खलबली मच गई हैं।वीडियो में एक युवक मंत्री सुदिव्य कुमार और मंत्री डॉ इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है। इससे हड़कंप मच गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है![]()
ताजा वीडियो में एक व्यक्ति सामने के युवक से सवाल कर रहा है, जिसमें युवक खुद को गिरिडीह निवासी अंकित कुमार मिश्रा बताते हुए कहता हैं कि 24 घंटे के अंदर दोनों मंत्री को बम से उड़ा देगा.
गैंगस्टर के साथ युवक का संबंध
वीडियो फुटेज में युवक कहता हैं कि गिरिडीह में कुछ गुंडों ने उसे धर्म परिवर्तन करने की धमकी दी है।साथ ही जमीन से जुड़ा मामला भी है। इसी मामले में 20-25 लड़के आए और उसके साथ मारपीट की। उसके मुंह में पिस्तौल डाल दी।युवक का कहना है कि मारपीट करने वाले लोग इस मामले की माफी मांग लें, नहीं तो वह कांड कर देगा। युवक का यह भी कहना है कि उसकी बड़े गैगस्टर से पहचान है.
जमुई में रिकॉर्ड हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में बिहार के जमुई का जिक्र हैं।यह भी जिक्र हैं कि एनडीए के सम्मेलन में धमकी देने वाला युवक पहुंचा था।वीडियो में युवक का कहना है कि घरवाले उसका सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उसने लिखकर दे दिया हैं कि उसके कांड से घर के किसी सदस्य का कोई सरोकार नहीं है. युवक बार-बार यही कह रहा हैं कि वह दोनों मंत्री को उड़ाने के बाद ही चैन की सांस ली।










