News Desk:यह प्रेरणा देने वाली खबर है।झारखंड की उप राजधानी दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।सुदीपा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 41वां रैंक हासिल किया है।यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की।यह मेहनत से संभव हुई है।
सुदीपा दत्ता की यह उपलब्धि विशेष रूप से प्रेरणादायक है क्योंकि उन्होंने बिना किसी बड़े कोचिंग सेंटर के, घर पर रहकर ही तैयारी की। पहले प्रयास में तैयारी पूरी न होने के कारण वे प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर पाई थीं।दूसरे प्रयास (2023) में वे इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन इस बार उन्होंने सफलता का परचम लहराया।हाल ही में जेपीएससी द्वारा आयोजित सीडीपीओ परीक्षा में भी सुदीपा को 24वां रैंक मिला था, जो उनकी निरंतर मेहनत का प्रमाण है। सुदीपा के परिवार ने बहुत सपोर्ट किया है।
सुदीपा ने अपनी 10वीं की पढ़ाई बांका के संत जोसेफ स्कूल से और 12वीं दुमका के सिदो कान्हू विद्यालय से साइंस विषय से पूरी की। स्नातक की डिग्री उन्होंने दुमका के आदित्य नारायण महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान में प्राप्त की।उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में कार्यरत हैं, जबकि मां पम्पा दत्ता गृहिणी हैं।सुदीपा के परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं, जो सभी पढ़ाई कर रहे हैं।सुदीपा दत्ता ने कहा कि सफलता के पीछे उनके परिवार का सहयोग और ईश्वर का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी चाहिए। सिलेबस को ध्यान में रख कर उपयोगी अध्ययन सामग्री का सहारा लेना चाहिए। किसी विषय को हर एंगल से देखना चाहिए। विश्लेषण जरूर करना चाहिए।
#UPSC #SUDIPADUTTA #JHARKHAND #IAS






