रांची : शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध धंधा चल रहा है।कभी कभार पुलिस ऐसे मामलों का उद्भेदन करने में सफल रहती है। बहुत सारे लोगों का यह कहना है कि पुलिस के कथित संरक्षण में यह धंधा फल-फूल रहा है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा पुलिस ने किया है।
![]()
लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गर्ल्स हॉस्टल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर पांच लड़कियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि लालपुर में चल रहे इस धंधे का सरगना अभी नहीं मिला है। रांची के एस एस पी चंदन कुमार सिन्हा को इस संबंध में जानकारी मिली थी कि लालपुर चौक से पहले पुरानी जेल चौक की ओर दाहिने तरफ स्थित एक होटल वाली गली में गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियां रखी जाती थीं।
पुलिस के अनुसार ग्राहक के हिसाब से लड़की को हास्टल से भेजा जाता था। ताजा जानकारी के अनुसार ये लड़कियां पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं। इन्हें













