• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home अपराध

ब्लैक स्कॉर्पियो ने आतंक मचाया, पुलिस को कुचलने की कोशिश

February 10, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

News Desk: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार अहले सुबह तक एक काले रंग की गाड़ी में सवार दो युवक मौत बनकर खुली सड़कों पर घूमते रहे। काफी उत्पात मचाया। जानिए क्या हुआ ? रात में दोनों ने एक किन्नर के दोनों पैर पर गाड़ी चढ़ाकर तोड़ दिए और एक युवक को अधमरा कर सड़क पर फेंक दिया।दोनों ने दुःसाहस दिखाते हुए पुलिस पर भी हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर उन दोनों उत्पातियों को धर दबोचा।

सोमवार देर रात किसी व्यक्ति के द्वारा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई की ब्लैक रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी में दो युवक सवार हैं। उन्होंने एक किन्नर को अपनी गाड़ी से कुचल दिया है और एक युवक की हत्या कर उसका शव अपने वाहन में लेकर भाग गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पूरी रांची पुलिस अलर्ट पर आ गई।सबसे पहले पुलिस की एक टीम ने सड़क पर घायल पड़े किन्नर को अस्पताल पहुचाया और बाकी टीम उस ब्लैक स्कार्पियो की तलाश में जुट गई।

इसी बीच कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को यह सूचना मिली कि ब्लैक कार कांके रिंग रोड की तरफ दिखाई पड़ी है।पूरी पुलिस टीम कांके रिंग रोड की तरफ दौड़ पड़ी और पीछा करने लगी।ब्लैक कार को खोज लिया गया।पुलिस ने आनन-फानन में कार को रोकने के लिए बैरिकेटिंग कर डाली लेकिन कार सवार दोनों युवक पूरे बैरिकेटिंग को तहस-नहस कर वहां से फरार हो गए।इस दौरान पहली बार पुलिस टीम को भी वाहन से कुचलने की कोशिश की गई।चार बार पुलिस की टीम को कुचलने की कोशिश

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि रात के ढाई बजे से पुलिस ने ब्लैक स्कार्पियो का पीछा करना शुरू किया।इस दौरान रांची के कचहरी चौक से लेकर कांके रिंग रोड, तिलता चौक से लेकर मांडर और नगड़ी तक ब्लैक स्कार्पियो को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई।इस दौरान चार बार पुलिस वालों को ही कुचलने की कोशिश की गई।पुलिस के कुछ वाहनों को जबरदस्त टक्कर भी मारी गई।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि ब्लैक कार को रोकने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन जब लगा कि अब अगर उन्हें न्यूट्रलाइज नहीं किया गया तो पुलिस के साथ साथ कई आम लोग भी उनका शिकार हो सकते हैं। पुलिस की टीम अलर्ट हुई और एक बार फिर ब्लैक कार की घेराबंदी कर उन्हें रुकने के लिए कहा गया।लेकिन पुलिस की चेतावनी को अनसुना कर पुलिस को एक बार फिर कुचलने के लिए ब्लैक कार आगे बढ़ चली।जिसके बाद पुलिस के पास फायरिंग के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।पुलिस ने अपनी तरफ तेज रफ्तार से आ रही कार के टायर को निशाना बना फायर करना शुरू किया।गोली चलता देख भी ब्लैक कार सवार युवक नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने कार पर भी फायर कर दिया.

पुलिस की फायरिंग में कार में ड्राइवर की सीट में बैठे युवक को गोली लगी।जिसके बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में किया और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम इश्तियाक बताया जा रहा है।फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।वहीं दूसरा आरोपी गुलफाम है जो रांची के नगड़ी इलाके का रहने वाला है। रांची पुलिस ने ब्लैक कार को जब्त कर लिया है।वहीं जिस युवक की हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी वह घायल अवस्था में रांची के नागा बाबा खटाल के पास मिला। उसकी पहचान कॉलेज के छात्र बंटी कुमार के रूप में हुई है। उसकी स्थिति गंभीर है और सदर अस्पताल में उसका इलाज पुलिस की देखरेख में किया जा रहा है।

रांची पुलिस के अनुसार इश्तियाक और गुलफाम ने रांची के कचहरी चौक स्थित एक बार में किन्नरों के साथ शराब पी, इसी दौरान दोनों का किन्नर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।जिसके बाद इश्तियाक और गुलफाम ने किन्नर को बीच सड़क पर उठाकर फेंक दिया और उसे अपने वाहन से कुचल दिया।किन्नर के पैर टूट गए हैं। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।इसी बीच मौके पर मौजूद बंटी कुमार ने बीच बचाव की कोशिश की तो उसे इश्तियाक और गुलफाम ने पकड़ लिया और कचहरी चौक स्थित स्टेट बैंक के पास उसे बुरी तरह से पीटा यहां तक कि उसके सिर को कई बार सड़क के डिवाइडर से भी टकरा-टकरा कर मारा।जब बंटी के दोस्त उस तरफ बढ़े तब गुलफाम और इश्तियाक ने बंटी को अपने वाहन में बैठा लिया और उसे लेकर फरार हो गए।इस घटना के बाद ही बंटी के दोस्तों के द्वारा रांची पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई।

#Ranchipolice

Related Posts

कोर्ट ने 9 पुलिस वालों को सज़ा ए मौत, जानिए पूरा मामला
अपराध

कोर्ट ने 9 पुलिस वालों को सज़ा ए मौत, जानिए पूरा मामला

April 7, 2026
पतरातु – भुरकुंडा में एनकाउंटर, राहुल दुबे के अपराधी को लगी गोली
अपराध

पतरातु – भुरकुंडा में एनकाउंटर, राहुल दुबे के अपराधी को लगी गोली

April 6, 2026
धनबाद में सिलिंडर ब्लास्ट से दो की मौत,दो घायल
झारखंड

धनबाद में सिलिंडर ब्लास्ट से दो की मौत,दो घायल

April 5, 2026
भाकपा माओवादी के बड़े नक्सली नेता किशन दा उर्फ प्रशांत बोस की मौत,100 से अधिक केस में थे संलिप्त,1 करोड़ का इनामी थे
झारखंड

भाकपा माओवादी के बड़े नक्सली नेता किशन दा उर्फ प्रशांत बोस की मौत,100 से अधिक केस में थे संलिप्त,1 करोड़ का इनामी थे

April 3, 2026
रांची के सोनाहातू में कुएं में गिरा हाथी,जंगल से भोजन की तलाश में भटक गया था
घटना

रांची के सोनाहातू में कुएं में गिरा हाथी,जंगल से भोजन की तलाश में भटक गया था

April 2, 2026
मां ने दी बलि,विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया, जानिए
अपराध

मां ने दी बलि,विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया, जानिए

April 2, 2026
Load More

Recent News

पतरातु – भुरकुंडा में एनकाउंटर, राहुल दुबे के अपराधी को लगी गोली

पतरातु – भुरकुंडा में एनकाउंटर, राहुल दुबे के अपराधी को लगी गोली

by postnext

असम विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कल्पना सोरेन उतरीं, चाय बागान पहुंचीं

असम विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कल्पना सोरेन उतरीं, चाय बागान पहुंचीं

by postnext
April 1, 2026

असम में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बाबूलाल मरांडी डिब्रूगढ़ पहुंचे

असम में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बाबूलाल मरांडी डिब्रूगढ़ पहुंचे

by postnext
April 1, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

पतरातु – भुरकुंडा में एनकाउंटर, राहुल दुबे के अपराधी को लगी गोली

धनबाद में सिलिंडर ब्लास्ट से दो की मौत,दो घायल

भाकपा माओवादी के बड़े नक्सली नेता किशन दा उर्फ प्रशांत बोस की मौत,100 से अधिक केस में थे संलिप्त,1 करोड़ का इनामी थे

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.