• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home Uncategorized

भारत को विकसित बनाने में सहकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण : सतीश मराठे

October 7, 2025
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

एसबीयू में सहकारिता पर संगोष्ठी का आयोजन

 

*विकसित भारत को गढ़ने में सहकारिता की भूमिका अहम–सतीश मराठे

रांची : अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में सहकार भारती, झारखंड एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘आर्थिक एवं सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम सहकारिता ‘ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकार भारती के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक सतीश मराठे ने सहकारिता के विभिन्न आयामों, इसके कार्यकलापों तथा देश के विकास की राह में इसके योगदान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आज के दौर में आठ लाख सहकारी समूहों में से तकरीबन साढ़े लाख समूहों के प्रत्यक्ष आर्थिक गतिविधियों से जुड़ाव की बात कही। विकसित और आत्मनिर्भर भारत को गढ़ने में कोऑपरेटिव सेक्टर की अहम भूमिका तथा तकरीबन 30 करोड़ भारतीयों के इससे जुड़े होने से जीडीपी में इसके योगदान की भी उन्होंने चर्चा की।

पिछले दस वर्षों के दौरान विकास के पैमाने पर भारत की लंबी छलांग को उन्होंने देश की मौजूदा आर्थिक नीतियों का परिणाम करार दिया। इक्विटेबल और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर जोर देते हुए उन्होंने मिशन मोड में मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन को बढ़ावा देने तथा रिसर्च और स्टार्टअप पॉलिसी एवं डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में सरकार के प्रयासों की सराहना की। सहकारी समितियों की करोड़ों लोगों तक पहुंच से आनेवाले वर्षों में क्रेडिट फ्लो के परिणामस्वरूप भारत में जीडीपी ग्रोथ बढ़ने की बात भी उन्होंने कही।

कार्यक्रम में विषय प्रवेश करते हुए सहकार भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विनय खटावकर ने इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान पीढ़ी को सहकारिता के महत्व पर यथोचित जानकारी देने की आवश्यकता की बात कही। संगोष्ठी का संचालन सुधीर कुमार ने किया। संगोष्ठी के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र पाठक, प्रदेश महामंत्री धनंजय सिंह, प्रांत मंत्री रितेश झा, नाबार्ड की सीजीएम दीपमाला घोष, आईसीएआर निदेशक डॉ. अभिजीत कार समेत एसबीयू के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव प्रो एस बी डांडिन एवं आयोजन समिति के प्रो. संदीप कुमार, करण प्रताप सिंह तथा विवि के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

एसबीयू के  प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने संगोष्ठी के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Related Posts

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी
झारखंड

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

March 22, 2026
ISRO के चेयरमैन से मिले SBU के महानिदेशक, जानिए क्यों
Uncategorized

ISRO के चेयरमैन से मिले SBU के महानिदेशक, जानिए क्यों

March 21, 2026
हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे
झारखंड

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

March 20, 2026
प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन
झारखंड

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

March 20, 2026
SBU में फार्मा अन्वेषण का भव्य आयोजन, जयंती मनाई गई
शिक्षा

SBU में फार्मा अन्वेषण का भव्य आयोजन, जयंती मनाई गई

March 19, 2026
गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा
अपराध

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

March 17, 2026
Load More

Recent News

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

by postnext
March 22, 2026

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

by postnext
March 20, 2026

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

by postnext
March 20, 2026

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

by postnext
March 17, 2026

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

झारखंड पर मोदी सरकार मेहरबान, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को मिले 95 करोड़

by postnext
March 13, 2026

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

नेशनल चेस चैंपियनशिप का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

by postnext
March 13, 2026

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप के दूसरे दिन दस चक्र में किसने बनाई बढ़त, जरूर जानिए

by postnext
March 12, 2026

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

हॉर्मूज स्ट्रेट में फंसे जहाज के कैप्टन की मौत, रांची के रहने वाले थे

प्रकृति पर्व सरहुल का SBU में उत्साहपूर्वक आयोजन

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.