कोलकाता: कोलकाता के आर जी कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीजी की मेडिकल छात्रा डाक्टर के साथ रेप और हत्या मामले में सीबीआई कोर्ट ने सज़ा सुनाई है. आरोपी संजय राय को सियालदह कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. 
इस दर्दनाक हत्या कांड को लेकर पूरे देश में हंगामा हो रहा है. इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई. पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर इस कांड को लेकर काफी आरोप लगे थे. इस कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. पचास हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है.














