नई दिल्ली- रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया को नए गवर्नर मिल गया है.11 दिसंबर को नए गवर्नर के रूप में संजय मल्होत्रा कार्यभार संभालेंगे वह शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे.उल्लेखनीय है कि शक्तिकांत दास 2018 में रिजर्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किए गए थे.उन्हें बाद में सेवा विस्तार दिया गया था.
रिजर्व बैंक आफ इंडिया का गवर्नर 3 साल के लिए नियुक्त होता है.संजय मल्होत्रा 1970 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं.राज्य और केंद्र में महत्वपूर्ण पदों पर उन्होंने सेवा दी है.कंप्यूटर साइंस में आईआईटी कानपुर से उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की.उसके बाद विदेश में भी पढ़ाई की है.भारत सरकार में वित्त विभाग के सचिव भी रह चुके हैं.संजय मल्होत्रा टैक्स सुधार के क्षेत्र में अच्छा काम कर चुके हैं.मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने संजय मल्होत्रा की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है.उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में देश बैंकिंग सेक्टर में और भी मजबूती उभरेगा.












