Ranchi: रामनवमी के पर्व को लेकर रांची पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शहर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। रांची शहर के विभिन्न इलाकों में बैरिकेडिंग लगाई जा रही है, और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
इसके अलावा, चप्पे-चप्पे की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की जा रही है। शुक्रवार को ड्रोन कैमरे से शहर के गली-मुहल्ले और घरों के छतों की गहन निगरानी की गई। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों की निगरानी करने के साथ-साथ, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी की गई।
रांची पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि रामनवमी तक यह निगरानी लगातार जारी रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके और पर्व को शांति से मनाया जा सके। इस पहल के तहत, ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे शहर में व्यापक सुरक्षा कवच तैयार किया गया है।
देखें वीडियो में इस सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी।
https://x.com/PostNxt/status/1908085339995996320













