रांची: जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम दो लोगों की हत्या कर दी गई थी. दोनों चाचा भतीजे थे. बुधराम और उसके भतीजे की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार ए के 47 सेना से चुरा कर लाई गई थी. हत्या का आरोप सेना के जवान मनोरंजन टोपनो पर लगा है.

गुरुवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. इस मामले में आरोपी मनोरंजन टोपनो को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने हत्याकांड के बारे में जानकारी दी. यह जमीन विवाद में हुई हत्या है. बुधराम मुंडा के भाई को सेना का जवान मनोरंजन टोपनो ने आठ साल पहले जमीन के लिए दो लाख दिया था. भाई की मौत हो गई. बुधराम को इसके बारे में जानकारी थी. वह भी मनोरंजन टोपनो को जमीन बेचने को कहता था.पर रजिस्ट्री करने से कतरा रहा था.
इधर भी बुधराम ने मनोरंजन टोपनो से फिर दो लाख रुपए जमीन के नाम पर लिया. पैसा लेने के बाद बुधराम फिर जमीन की रजिस्ट्री में कन्नी काटने लगा. अब मनोरंजन टोपनो को गुस्सा आ गया. उसने बुधराम को मारने का प्लान बनाया. मंगलवार की शाम मनोरंजन टोपनो ने पता लगा लिया कि वह कहां गया है. वह अपने भतीजे मनोज के साथ था. करताप के पास उसने बुधराम को रोका. उससे जमीन रजिस्ट्री के बारे में पूछा. बुधराम अब भी ना-नुकुर कर रहा था.
इतने में सेना के जवान मनोरंजन टोपनो ने ए के 47 निकाल कर गोली मारने के लिए आगे बढ़ा. इसी दौरान बुधराम का भतीजा उससे लड़ने लगा. तभी मनोरंजन टोपनो ने ए के 47 से बुधराम को मार दिया. मनोज को भी मार दिया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया. वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने एक टीम गठित कर जांच शुरू की इसके लिए टेक्निकल सपोर्ट लिया गया. कॉल डंप के बाद तार जुड़ते चले गए. मामला पता चल गया कि इसके पीछे जमीन विवाद है. जांच के बाद सेना के जवान मनोरंजन टोपनो को गिरफ्तार कर लिया गया. ए के 47 बरामद कर लिया गया.मनोरंजन टोपनो एक महीने की छुट्टी पर रांची आया था. एक सैनिक मित्र से चोरी वाली ए के 47 ली. मनोरंजन टोपनो कश्मीर के कुपवाड़ा में पदस्थापित है.














