• About us
  • Contact Us
  • Advertise with us
Newsletter
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Post Next
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
PostNxt - Breaking News | Live
No Result
View All Result
Home झारखंड

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

February 2, 2026
189
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन का एक प्रतिष्ठित संस्थान है। इसका गौरवशाली इतिहास न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी विशिष्ट पहचान स्थापित करता है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संवाद के क्रम में कहा कि वीरों की धरती झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, खनिज संपदा, समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से सम्पन्न राज्य है। यहाँ के जनजातीय समाज की परंपराएँ विश्वप्रसिद्ध हैं, वे प्रकृति-प्रेमी होते हैं जिसे उनके पर्व-त्योहारों एवं जीवन शैली स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग सरल, परिश्रमी, साहसी और अतिथि-सत्कार के लिए भी जाने जाते हैं।

राज्यपाल संतोष ने झारखंड की पर्यटन संभावनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यहाँ के झील-झरने तथा विश्वप्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से समय मिलने पर इन स्थलों के भ्रमण करने हेतु कहा।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यह भी अवगत कराया कि आज से लोक भवन, राँची के उद्यानों को आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। उद्यान में 100 से अधिक प्रजातियों के गुलाब उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं आगंतुकों से संवाद कर उद्यान को और बेहतर बनाने हेतु उनके सुझाव जानने का प्रयास करते हैं।

संवाद के दौरान प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मेजर जनरल हरतेज सिंह बजाज़ ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में कुल 17 सदस्य सम्मिलित हैं, जिनमें इथोपिया, बांग्लादेश, फ्रांस, ब्राज़ील एवं जापान के 5 विदेशी सदस्य भी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य झारखंड राज्य के बारे में अधिक से अधिक जानने एवं अध्ययन करने के इच्छुक हैं। संवाद के क्रम में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य द्वारा यह भी कहा गया कि झारखंड में खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएँ हैं। हॉकी, तीरंदाजी जैसे खेलों में राज्य का नाम है। यदि कम उम्र से ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जाए तो राज्य और अच्छा कर सकता है। इस पर राज्यपाल महोदय ने कहा कि राज्य में खेलों के प्रति विशेष अभिरुचि है। हॉकी, तीरंदाजी और फुटबॉल जैसे खेलों में राज्य निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसी राज्य से हैं तथा राज्य की बेटियाँ हॉकी के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। हाल ही में राज्य में हॉकी इंडिया लीग (HIL) का सफल आयोजन भी हुआ है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उच्च शिक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की स्थिति अपेक्षानुरूप नहीं है, किन्तु उनके स्तर पर सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाएँ परिश्रमी हैं और ‘लखपति दीदी योजना’ के माध्यम से सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कर रही हैं। इस अवसर पर राज्य में सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आशा व्यक्त की कि प्रतिनिधिमंडल झारखंड में अपने प्रवास के दौरान सुखद एवं स्मरणीय अनुभव प्राप्त करेगा।

संवाद के उपरांत राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (नेशनल डिफेन्स कॉलेज) के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने लोक भवन, राँची स्थित उद्यान का भी भ्रमण किया।

#Lokbhawan #NationalDefenceCollege #Governor

Related Posts

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
झारखंड

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

February 4, 2026
US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

February 3, 2026
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
झारखंड

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

February 1, 2026
केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
झारखंड

केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता को राहत नहीं देगा, कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया

February 1, 2026
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा
झारखंड

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है यह बजट, भाजपा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा

February 1, 2026
रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।
झारखंड

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग। मची अफरातफरी।

February 1, 2026
Load More

Recent News

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

by postnext

Categories tes

  • Uncategorized
  • अपराध
  • खेल
  • घटना
  • झारखंड
  • झारखंड सरकार
  • देश
  • धर्म और संस्कृति
  • बिज़नेस
  • बिहार
  • बिहार चुनाव
  • भारत सरकार
  • मनोरंजन
  • राजनितिक
  • विदेश
  • शिक्षा
  • हादसा

होली के मद्देनजर ट्रेन की विशेष सुविधा देने की मांग, प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

US -INDO ट्रेड डील: स्वाभिमान भारत के सामर्थ्य और धैर्य की सफलता, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा ने कहा

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल ने संवाद किया

  • About us
  • Contact Us
  • Advertise with us

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • झारखंड
  • राजनितिक
  • देश
  • विदेश
  • शिक्षा
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन

© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.