भुवनेश्वर: ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुवर दास ने इस्तीफा दे दिया है. मंगलवार की रात यह खबर आई. झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके रघुवर दास एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में उतर सकते हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का निराशा जनक प्रदर्शन रहा है. इसको लेकर यह चर्चा तेज हो गई है कि वह एक बार फिर झारखंड की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं .पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के समक्ष कोई बड़ा ओबीसी चेहरा नहीं था. इसलिए ओबीसी समाज के लोगों में भी भाजपा के प्रति निराशा देखी गई.
राजनीति की समझ रखने वाले लोगों का कहना है. रघुवर दास को झारखंड की राजनीति में सक्रिय होने के लिए उनसे इस्तीफा लिया गया है. रघुवर दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. झारखंड में भाजपा का संगठनात्मक चुनाव भी होना है. आने वाले समय में रघुवर दास की भूमिका बड़ी हो सकती है. राज्यपाल बनने के बाद सक्रिय राजनीति से वे दूर हो गए थे. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से उनकी बहू पूर्णिमा दास साहू चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंची हैं.












