रांची- रांची पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर भीड़ ने हमला बोल दिया.स्थानीय लोगों ने हमला ही नहीं बोला बल्कि आरोपी जस्सी लोहिया को छुड़ा भी ले गए.
उल्लेखनीय है कि 16 वर्षीय स्कूली छात्र के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी जस्सी लोहिया को पकड़ने के लिए सर्वेश्वरी नगर पंडरा पुलिस टीम गई थी.जैसे ही जस्सी लोहिया को पड़कर गाड़ी में रखा कि 50 की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस पर हमला कर दिया.पुलिस ने आरोपी जस्सी लोहिया को छोड़ दिया और वापस चली आई. इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई है.शुक्रवार रात को यह घटना हुई.आज यानी शनिवार को एक बार फिर से पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास करेगी.इधर लोगों का कहना है कि पुलिस इतनी कमजोर हो गई है कि वह आरोपी को पकड़ने में असफल हो जा रही है.










