बोकारो: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का आपरेशन जारी है. इस आपरेशन का सकारात्मक परिणाम आ रहा है. ताजा घटना बोकारो जिले की है. बोकारो जिले के पेक थाना के पोखरिया पंचायत के अधीन आने वाले बंदरा चुआं जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत दो नक्सली के ढेर होने की सूचना है.
जिले के पुलिस अधीक्षक के अनुसार बीती रात से नक्सली गतिविधियों को देखते हुए आपरेशन को तेज किया गया था. इस आपरेशन में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल लगे. अभी भी आपरेशन जारी है. बुधवार की सुबह दो घंटे तक मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी. बॉडी की तलाश की जा रही है.
पुलिस मुख्यालय से डीजीपी अनुराग गुप्ता लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं.














