नई दिल्ली-लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. एनडीए के अन्य घटक दलों के सहयोग से बहुमत मिल गया है. एनडीए की एक बैठक बुधवार को दिल्ली में बुलाई गई.इस बैठक में तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के अलावा अन्य घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में सभी ने एकजुटता प्रदर्शित की और समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किया.इधर दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.18वीं लोकसभा के गठन के लिए आवश्यक कदम उठाए गए.प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को त्यागपत्र दिया.उन्हें नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने को कहा गया है.इधर बुधवार रात राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के लिए डिनर पार्टी दी.इस प्रकार एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.
© 2022 Postnxt. All Rights Reserved.











