रांची से हावड़ा के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन
पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को रविवार हरी झंडी दिखाई. जिसमें रांची राजधानी से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है.वंदे भारत एक्सप्रेस को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया .वहीं प्रत्यक्ष रूप से रांची रेलवे स्टेशन परिसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल अंसारी एवं कई सांसद मौजूद रहे .
मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज देश तरक्की कर रहा है.झारखंड,बिहार,बंगाल को विभिन्न हिस्सों से जोड़ने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया है.यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौमुखी विकास कर रहे हैं. G-20 के आयोजन के बाद उनका कद और बड़ा है.वे विश्व स्तरीय नेता के रूप में खुद को स्थापित किए हैं.ऐसे में उनका कार्य भी उसी स्तर का है जिससे देश लगातार विकास कर रहा है.पांचवीं सबसे आर्थिक महाशक्ति बन चुका है.हम चाहेंगे कि रांची रेलवे स्टेशन का विकास जल्द हो और देश के नंबर वन स्टेशन के रूप में रांची रेलवे स्टेशन स्थापित हो.(DESK)
रांची से हावड़ा के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन












