न्यूज डेस्क : झारखंड में राज्यसभा का चुनाव रोचक होता जा रहा है। अभी एक ताज़ा मामला सामने आया है।राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि की सूचना प्राप्त हुई है।नामांकन पत्र की स्क्रूटनी के दौरान उनके खिलाफ आपत्तियां दर्ज होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने फैसला 10 जून सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा ‘निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर मिली शिकायत पर सुनवाई चल रही है।लेकिन देखना यह होगा कि भाजपा समर्पित यह प्रत्याशी केवल इसलिए प्रत्याशी बने रहेंगे कि वे भाजपा का सुरक्षा कवच ले चुके हैं।या फिर समान नियम इन पर भी लागू होंगे और अनैतिकता की हार होगी।’
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में नाम, संपत्ति से जुड़े तथ्य हैं।
#ParimalNathwani #BJP #Jharkhand #Rajyasabhachunav




