रांची: आज केनरा बैंक ऑफिसर्स ऑर्गेनाइजेशन (NOBO & BMS) का एक प्रतिनिधिमंडल राज भवन में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन महामंत्री नवीन कुमार सिंह ने किया।
प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान बताया कि बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारी न केवल अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि समाज सेवा में भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। उनका कहना था कि बैंक अधिकारी समाज के हर वर्ग को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और समाज की बेहतरी के लिए भी योगदान दे रहे हैं।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान बैंक अधिकारियों की ओर से राज्यपाल को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी भी दी गई।













