न्यूज डेस्क: आज नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।भारतीय जनता पार्टी के झारखंड के प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत संपन्न हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस मौके पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का लंबा राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति उनकी गहरी समझ तथा कार्यकर्ताओं के साथ उनका सशक्त संवाद पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की युवा ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और संगठनात्मक क्षमता से भारतीय जनता पार्टी ‘अंत्योदय’ और ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मूल मंत्र के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होकर देश के विकास एवं सामाजिक न्याय के लक्ष्यों को नई गति प्रदान करेगी।














