
कोलकाता से सुबह सुबह बड़ी दुखद खबर सामने आई है, न्यू मार्केट इलाके में तड़के एक होटल में आज करीब 2 बजे भीषण आज लगने से अबतक 9 लोगो की मौत की खबर सामने आई है . मृतकों में 6 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक के होने की भी जानकारी सामने आई है।वे इलाज के लिए कोलकाता आए थे. बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले एसी से शुरू हुई और होटल के चार कमरों में फैल गई. कई लोग छत पर चढ़ गए थे. हालांकि, बताया जा रहा है कि बचाए गए 9 लोग बेहोश थे और होश में नहीं आए. माना जा रहा है कि धुएं के कारण वे बेहोश हो गए.
स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में आग रात करीब 2 बजे लगी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। और रहात बचाव टीम ने होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत एसी ख़राब होने की आशंका बताई गयी है। घटना के बाद पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि होटल मालिक के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। गौर करने वाली बात है कि पश्चिम बंगाल में पिछले दो दिनों में होटल में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना सामने आई है। इससे पहले तारापीठ के एक होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे के बाद वहां होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे और 15 होटलों को बंद करने का फैसला भी लिया गया था।

