PostNxt - Breaking News
Advertisement

विमल इलायची विज्ञापन विवाद विमल इलायची के विज्ञापन में फंसे शाहरुख, अजय और टाइगर? FDA ने भेजा नोटिस

@karishma

@karishma

Aug 17, 2026 · 3:48 PM
Share:
विमल इलायची विज्ञापन विवाद विमल इलायची के विज्ञापन में फंसे शाहरुख, अजय और टाइगर? FDA ने भेजा नोटिस
Advertisement

 

बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार  शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ इन दिनों ‘विमल इलायची’ के एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में चल रहे  हैं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों कलाकारों को शो-कॉज नोटिस भेजा है। आरोप है कि इलायची के नाम पर दिखाया जा रहा यह विज्ञापन कहीं पान मसाला के अप्रत्यक्ष यानी सरोगेट विज्ञापन का तरीका तो नहीं है।

महाराष्ट्र FDA ने 14 अगस्त 2026 को तीनों को नोटिस जारी किया। इसमें उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। तीनों कलाकारों को अपना जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। साथ ही, FDA ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर चल रहे इस प्रमोशनल कंटेंट को हटाने का निर्देश भी दे  दिया है।

इलायची के विज्ञापन पर क्यों उठे सवाल?

FDA को शक है कि विज्ञापन में इस्तेमाल किया गया ‘विमल’ नाम और इसकी ब्रांडिंग लोगों को पान मसाला से जोड़ सकती है। यानी सामने से तो विज्ञापन इलायची का है, लेकिन इसके जरिए लोगों के बीच पान मसाला ब्रांड की पहचान बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। इसी को सरोगेट एडवरटाइजिंग कहा जाता है।

महाराष्ट्र में तंबाकू और निकोटिन वाले पान मसाला उत्पादों पर रोक के बीच FDA ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग ने नोटिस में Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा 24 का भी जिक्र किया है, जो भ्रामक खाद्य विज्ञापनों से जुड़ी है। धारा 53 के तहत ऐसे विज्ञापन पर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

हालांकि, अभी तीनों पर  कोई सजा नहीं हुई है। फिलहाल उनसे  सिर्फ जबाब  मांगा गया है। अगर FDA उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है, तो आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

‘विमल इलायची’ को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। साल 2022 में अक्षय कुमार भी इसी ब्रांड के विज्ञापन में शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ नजर आए थे। विज्ञापन को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अक्षय कुमार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी और इससे दूरी बनाने की बात कही थी।

अब शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस मिलने के बाद एक बार फिर सेलिब्रिटी विज्ञापनों पर बहस शुरू हो गई है। सवाल यह है कि क्या बड़े सितारों को किसी ब्रांड का प्रचार करने से पहले उसके दूसरे उत्पादों और उससे जुड़े विवादों की भी जांच करनी चाहिए? फिलहाल इस मामले में तीनों कलाकारों के जवाब का इंतजार है, जिसके बाद ही साफ होगा कि FDA आगे क्या कार्रवाई करता है।

Found this article helpful? Share it:

Share: