खूंटी : यह बहुत बड़ी खबर है। खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के प्रिंसिपल बेनी एक्का को सुबह – सुबह गोली मार दी गई है। अपराधी सीधे स्टाफ रूम में आए और बेनी एक्का को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार अपराधी बाइक से आए थे। उनकी संख्या दो बताई जा रही है।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल यहां पहुंची। घायल बेनी एक्का को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत है।

