PostNxt - Breaking News
Advertisement

Twisha Sharma Death Case: AIIMS की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

@karishma

@karishma

Aug 18, 2026 · 5:14 PM
Share:
Twisha Sharma Death Case: AIIMS की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि
Advertisement

 

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा  सामने आया है। हाईकोर्ट के आदेश पर हुए दूसरे पोस्टमार्टम के बाद AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट CBI को सौपी है। मेडिकल बोर्ड के अनुसार ट्विशा की मौत फांसी  के फंदे से लटकना आत्महत्या थी। रिपोर्ट में  किसी तरह की ऐसी कोई चोट नहीं मिली, जिससे मौत से पहले मारपीट या किसी तरह के संघर्ष की पुष्टि हो सके।

ट्विशा की मौत का मामला मई से ही चर्चा  का विषय बना हुआ है। वह अपने ससुराल यानि भोपाल में मृत पाई गई थीं। मामले की जांच के दौरान उनके परिवार की ओर से पहले पोस्टमार्टम को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया गया था .

दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने?

AIIMS दिल्ली की चार सदस्यीय टीम ने 24 मई को भोपाल में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम किया था। टीम ने पोस्टमार्टम के साथ-साथ घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इसके बाद पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने मामले से जुड़े मेडिकल और फॉरेंसिक सबूतों का विस्तार से अध्ययन किया गया

मेडिकल बोर्ड ने करीब एक महीने तक अलग-अलग पहलुओं की जांच की।, मेडिकल रिकॉर्ड और फॉरेंसिक तथ्यों को देखने के बाद बोर्ड ने अपनी राय CBI को सीलबंद लिफाफे में दे दी थी 10 जुलाई को मेडिकल बोर्ड ने अपनी 11 पन्नों की रिपोर्ट जांच एजेंसी को सौंपी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्विशा की मौत फांसी लगाने  से हुई। मेडिकल बोर्ड ने इसे आत्महत्या का बताया है। जांच में शरीर पर ऐसी कोई चोट नहीं मिली, जो मारपीट या मौत से पहले संघर्ष की ओर इशारा करती हो।

फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फांसी के लिए जिम्नास्टिक बेल्ट और उससे जुड़े मेटल रिंग का इस्तेमाल किया गया था। मेडिकल बोर्ड ने इस बेल्ट से जुड़े सवालों की भी जांच की और अपनी रिपोर्ट में इस पहलू को स्पष्ट किया।

CBI की चार्जशीट में पति और सास पर आरोप

AIIMS की मेडिकल रिपोर्ट में मौत को आत्महत्या बताया गया है, लेकिन  मामला यही ख़त्म नही हुई है . कानूनी जांचअभी और भी बाकी  है। CBI ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज रह चुकी हैं।

CBI का आरोप है कि शादी के करीब छह महीनों के दौरान ट्विशा को कथित तौर पर लगातार मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा रह था .  एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा महिला के साथ क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धाराएं लगाई हैं।

ट्विशा ने पिछले साल यानि  2025 के  दिसंबर में समर्थ सिंह से शादी हुई थी। इसके कुछ ही महीनों बाद 12 मई को वह अपने भोपाल स्थित ससुराल में मृत मिलीं। FIR के मुताबिक, समर्थ ने दावा किया था कि ट्विशा ने रात करीब 10:20 बजे घर में फांसी लगा ली थी। बाद में उन्हें AIIMS भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

अब AIIMS मेडिकल बोर्ड की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट CBI की जांच में एक अहम फॉरेंसिक सबूत बन गई है। मेडिकल रिपोर्ट ने  आत्महत्या बताया है, जबकि CBI की चार्जशीट में कथित मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों का जिक्र  भी है। ऐसे में आगे की कानूनी प्रक्रिया में मेडिकल रिपोर्ट और CBI की जांच दोनों की भूमिका अहम रहेगी।

Found this article helpful? Share it:

Share: