
रिषभ पंत ने एक बार फिर अपने जबरदस्त अंदाज रिकॉर्ड बनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन में पंत ने कुछ ऐसा खेला की सबकी नज़र अपने ओर खीच ली , उनसे पहले कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था। लाहिरू कुमारा की गेंद पर शानदार छक्का लगाते ही पंत के टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे हो गए। इसके साथ ही वह टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने.
पंत के लिए यह उपलब्धि बहुत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने यह मुकाम बेहद कम मैचों में ही हासिल किये है । उन्होंने सिर्फ 51 टेस्ट मैचों में 100 छक्के पूरे किए और दुनिया में इस आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम था, जिन्होंने 82 टेस्ट मैचों में 100 छक्के पूरे किए थे।
पंत ने बना ली दिग्गजों की लिस्ट अपनी जगह
टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पंत दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गये हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम और ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। स्टोक्स के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 138 छक्के हैं, जबकि मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। गिलक्रिस्ट ने अपने टेस्ट करियर में 100 छक्के लगाए थे।
पंत ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बेहद कम गेंदें भी खेलीं। 100 छक्कों के लिए उन्हें 4918 गेंदों का सामना किया यह आंकड़ा बताता है कि टेस्ट क्रिकेट में पंत का बल्लेबाजी अंदाज कितना आक्रामक रहा है। वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने और मौका मिलते ही गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने के लिए जाने जाते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट से पहले पंत के नाम 97 टेस्ट छक्के थे। पहली पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया और दूसरी पारी में दो और छक्के लगाकर 100 का आंकड़ा पूरा कर लिया। यानी मैच शुरू होने से पहले ही वह इस रिकॉर्ड के बेहद करीब नज़र आये थे .
दूसरी पारी में पंत ने सिर्फ बड़े शॉट खेलने के बजाय काफी समझदारी भी दिखाई। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट गेंदों से परेशान करने की कोशिश की, लेकिन पंत ने कई गेंदों को छोड़कर अपना धैर्य बनाए रखा। जब गेंद उनके पसंद वाले एरिया में आई तो उन्होंने खुलकर शॉट लगाए।
28 साल की उम्र में पंत ने रिकॉर्ड बना कर दिग्गजों में शामिल हो गये है । टेस्ट क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और मुश्किल परिस्थितियों में मैच का रुख बदलने की क्षमता उन्हें टीम इंडिया का अहम खिलाड़ी बनाती है। 100 टेस्ट छक्कों का यह रिकॉर्ड उनके करियर की बड़ी उपलब्धियों में लंबे समय तक याद किया जाएगा।

