PostNxt - Breaking News
Advertisement

चीन में जोरदार भूकंप के झटके, सौ से अधिक लोगों की मौत

postnxt

postnxt

Dec 19, 2023 · 9:18 AM
Share:
Advertisement

बीजिंग -भारत के पड़ोसी देश चीन में सोमवार देर रात भूकंप का तेज झटका आया. बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग सो रहे थे तभी भूकंप आने से अफरातफरी मच गई जिस कारण से भारी तबाही हुई है.भूकंप के कारण गिरे भवनों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है.मिली जानकारी के अनुसार 111 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है जबकि 230 लोग घायल हो गए हैं.राहत और बचाव कार्य जारी है.भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाका चीन का गांसू प्रांत है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है. मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

चीन के भूकंप प्रभावित इलाकों के लोगों ने बताया कि भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि कई इमारतें ध्वस्त हो गईं. राहत और बचाव कार्य जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित प्रति में किंघई,गांसू काउंटी और डियाओजी प्रांत है. चीन की सरकार ने भूकंप प्रभावित इलाकों में स्पेशल टीम की तैनाती की है.दूसरे स्थान से डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भेजे गए हैं. क्षेत्र में आपात स्थिति के तहत आपदा प्रबंधन की टीम को संसाधनों के साथ लगाया गया है चीन के राष्ट्रपति ने इस आपदा पर दुख जताया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: