PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

सड़क हादसे में दो फादर की मौत, खूंटी – सिमडेगा मार्ग पर हुई घटना

postnext

postnext

Jan 08, 2026 · 10:21 AM
Share:
सड़क हादसे में दो फादर की मौत, खूंटी – सिमडेगा मार्ग पर हुई घटना
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क: यह दुखद समाचार है। एक बड़ा हादसा हुआ है।खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डोड़मा आरसी चर्च के दो फादरों की मौत हो गई, जबकि एक फादर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दर्दनाक हादसा इतना भीषण था कि चलती क्रेटा कार सीधे सड़क पर चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस टक्कर से creta ट्रक के अंदर फंस गई। मृतकों की पहचान डोड़मा निवासी फादर सुशील प्रवीण टिडू और बागरटोली निवासी सुनील भेंगरा के रूप में हुई है।

 

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल फादर जॉन्सन भेंगरा, जो असम के एक चर्च में पदस्थापित हैं, को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों फादर तोरपा से एक पार्टी में शामिल होकर अपने डोड़मा चर्च लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

थाना प्रभारी मुकेश यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और अग्रतर कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि इस घटना में चर्च के दो फादरों की मौत हो गई है।कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है इस घटना से मसीही समाज में शोक देखा जा रहा है।

Found this article helpful? Share it:

Share: