PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

SBU में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए क्या था ख़ास

postnext

postnext

May 09, 2026 · 5:16 PM
Share:
SBU में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए क्या था ख़ास
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

रांची: प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU ) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग” विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ख़ास कार्यक्रम में झारखंड के 29 विद्यालयों से आए 70 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ) एवं मशीन लर्निंग आधारित तकनीकों तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जेनरेटिव एआई, लार्ज लैंग्वेज मॉडल प्लेटफॉर्म्स प्लेटफॉर्म्स, नो कोड मशीन लर्निंग टूल्स, गूगल टीचेबल मशीन, ऑरेंज डाटा माइनिंग एवं विभिन्न एआई-संचालित शैक्षणिक प्लेटफॉर्म्स की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों — डॉ विश्वजीत करन, डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी एवं डॉ दीप्ति कुमारी द्वारा किया गया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एआई की परिवर्तनकारी भूमिका तथा स्मार्ट टीचिंग की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव प्रो श्रीधर डांडिन एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने आधुनिक शिक्षा में डिजिटल दक्षता, नैतिक एआई उपयोग तथा नवाचार आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: