PostNxt - Breaking News
Advertisement

गाजियाबाद में छात्र सूर्या की ह/त्/या करने वाले असद को पुलिस ने मार गिराया

postnxt

postnxt

May 31, 2026 · 9:43 AM
Share:
गाजियाबाद में छात्र सूर्या की ह/त्/या करने वाले असद को पुलिस ने मार गिराया
Advertisement

न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर है। पुलिसिया कार्रवाई से जुड़ी यह ख़बर है।उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 वर्षीय छात्र सूर्या की हत्‍या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। रविवार सुबह इंदिरापुरम के अभय खंड में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में असद को मार गिराया गया।

खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने मिलकर इस संयुक्त अभियान को अंजाम दिया, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया।

मालूम हो कि बकरीद के दिन कि कक्षा 11 में पढ़ने वाले सूर्या की मां और बहन ने आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने की गुहार लगाई थी। मां सरोज ने कहा कि मैं चाहती हूं कि उसे भी मार दिया जाए, जिस तरह उसने मेरे बेटे को मारा, मैं उसके लिए भी वैसी ही सजा चाहती हूं। मैंने 28 मई के बाद से अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देखा है। मां ने कहा कि मेरा छोटा बेटा सूर्या मेरा सहारा बनेगा, लेकिन अब उसे भी हमसे छीन लिया गया है।

बहुत निर्ममता से मार दिया था

सूर्या के परिवार की बहन से मिली जानकारी के अनुसार मेरे भाई और असद के बीच आठ महीने पहले किसी बात पर कहासुनी हुई थी। बकरीद के मौके पर असद ने सूर्या को साज़िश के तहत मिलने के लिए बुलाया था। सूर्या अपने दोस्‍तों के साथ असद के पास गया था। एक पड़ोसी महिला ने बताया कि आरोपियों ने सूर्या के पेट में चाकू से इस कदर वार किए कि उसकी आंतें बाहर आ गई थीं।

असद ने सूर्या के पेट में चार बार किए चाकू से वार

पुलिस ने बताया कि खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाले सूर्या को असद ने बुलाकर पूछा था कि कभी बकरा कटते हुए देखे हो। आओ दिखाता हूं। जब सूर्या ने इनकार किया तो असद ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते उसने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में चार बार वार किए। सूर्या अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा, लेकिन खून ज्‍यादा बहने के कारण वह नीचे गिर गया। घरवालों को जैसे ही जानकारी हुई, वे दौड़कर आए और उसे अस्‍पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की। आज यानी रविवार सुबह पुलिस ने असद को मार गिराया। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।

#AsadEncounter #Ghaziabad

Found this article helpful? Share it:

Share: