PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU के स्टूडेंट ने फेस पेंटिंग में जीता प्रथम पुरस्कार

postnxt

postnxt

Nov 14, 2025 · 7:58 AM
Share:
SBU के स्टूडेंट ने फेस पेंटिंग में जीता प्रथम पुरस्कार
Advertisement

 

रांची: SBU के स्टूडेंट्स अपना और संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।सीसीएल दरभंगा हाउस, रांची द्वारा आयोजित पेंटिंग एवं समूह प्रतियोगिताओं, स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग, पॉट डेकोरेशन तथा लाइफ पेंटिंग — में भाग लेते हुए सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के फाइन आर्ट्स – विजुअल आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों, मिथुन बेदिया एवं मुस्कान कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक,  कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, फाइन आर्ट्स विभाग की डीन विभाग डॉ. नीलिमा पाठक, डीन डॉ. राधा माधव झा, कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. स्वातिलेखा महतो, अंजना कुमारी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर सुजीत सेनगुप्ता एवं मुस्कान सिंह तथा समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने विवि के विद्यार्थियों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Found this article helpful? Share it:

Share: