PostNxt - Breaking News
Advertisement

पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन,भारत ने की जवाबी कार्रवाई

postnxt

postnxt

May 11, 2025 · 12:42 AM
Share:
पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन,भारत ने की जवाबी कार्रवाई
Advertisement

डेस्क : भारत और पकिस्तान के बीच सेट फायर की घोषणा हो गई। शनिवार दोपहर 3:35 पर पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के काउंटर पार्ट डीजीएमओ को फोन कर युद्ध रोकने का आग्रह किया। भारत भी तैयार हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा की। भारत सरकार ने भी इसे माना। शनिवार शाम 5 बजे युद्ध विराम लागू हो गया। लेकिन दो ढाई घंटे बाद पाकिस्तान ने गोलीबारी और ड्रोन से हवाई हमला शुरू कर दिया।

पाकिस्तान की ओर से श्रीनगर, कठुआ,आर एस पुरा, उधमपुर, जैसलमेर,भुज में ड्रोन से हमला शुरू कर दिया। ड्रोन के हमले का जवाब भारत ने बखूबी दिया। पेशावर पर भारत ने हवाई हमला किया।इधर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मीडिया को बताया कि सीज फायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान को वस्तु स्थिति को समझना चाहिए। उसने सीज फायर का उल्लंघन किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: